सिर्फ एक माह मिलती है यह मिठाई, लक्ष्मी जी को है अति प्रिय, आधे घंटे में हो जाता है तैयार, दीवाली में बढ़ जाती है डिमांड
दीवाली पर मिठाई की जबरदस्त डिमांड रहती है. खासकर बीकानेर की मिठाईयों की मांग अधिक रहती है. इस शहर में बनने वाली मिठाई की स्वाद ही अलग रहती है. यहां की मिठाई देश-विदेश में प्रसिद्ध है. बीकानेर में दीवाली पर मिठाई आमतौर पर घी, तेल और मावा से नहीं बनती है, बल्कि चीनी से बनी होती है. यह मिठाई एकदम कांच की तरह दिखती है. जी हां, हम यहां कांच की तरह दिखने वाली बड़क मिठाई की बात कर रहे हैं. इस मिठाई को सिर्फ एक महीने के लिए बनाया जाता है और दीवाली पर इसे बड़ी मात्रा में तैयार किया जाता है
बीकानेर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल मिश्री भंडार के संचालक दुकानदार विवेक अग्रवाल ने बताया कि यह लक्ष्मी जी की सबसे प्रिय मिठाई है. ऐसे में इस मिठाई की डिमांड भी बहुत अधिक रहती है. यह मिठाई खाने में एकदम स्वादिष्ट होती है. इस मिठाई में कांच की तरह आर-पार दिखता है. यह बड़क मिठाई दीवाली पर बनाई जाती है जो लक्ष्मी जी के भोग लगाने के लिए बनाई जाती है. शरद पूर्णिमा से पहले इस मिठाई बनना शुरू हो जाती है जो दीपावली तक बनाई जाती है. बाजार में इसे 160 रुपए किलो में बेचा जाता है. बड़क मिठाई को कई चपड़ा भी कहते हैं
विवेक ने बताया कि इस मिठाई को बनाने में करीब आधे घंटे का समय लगता है. सबसे पहले चीनी को पिघलाया जाता है और करीब 15 मिनट तक गर्म करने पर इसका रंग बदल जाता है. फिर इसे दूसरे बर्तन में सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है. करीब 15 मिनटों के बाद यह मिठाई तैयार हो जाती है. उन्होंने बताया कि रोजाना एक से डेढ़ क्विंटल बड़क बनती है और इसकी खपत हो जाती है. वहीं पूरे महीने की बात करें तो करीब 30 से 40 क्विंटल बड़क बनाई जाती है

