बीकानेर को बेस्ट कुलिनरी डेस्टिनेशन का अवार्ड घोषित

बीकानेर. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राजस्थान का एक बार फिर दबदबा दिख रहा है. हाल ही में पैसिफिक एरिया ट्रैवल राइटर एसोसिएशन यानी
PATWA-Destination of the Year (Royal
Experience Rajasthan) अवॉर्ड घोषित किए गए. जिसमें बीकानेर को बेस्ट कुलिनरी डेस्टिनेशन घोषित किया गया. ऐसे में बीकानेर का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ा है. बीकानेर अपने शाही इतिहास और रेगिस्तानी संस्कृति के साथ-साथ अपने लाजवाब स्नैक्स और मिठाइयों के कारण एक शानदार फूड डेस्टिनेशन है। इसके अलावा कुंभलगढ़ बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन और आमेर को Heritage Destination Award और उदयपुर को Best Wedding Destination अवॉर्ड घोषित किया गया.
कुलिनरी डेस्टिनेशन में स्वादिष्ट और अनोखे राजस्थानी व्यंजनों, खासकर स्नैक्स और मिठाइयों के लिए मशहूर है, जिसमें बीकानेरी भुजिया, खस्ता कचौरी, कांजी बड़ा, राज कचौरी, बालूशाही, और शाही थाली (जैसे पापड़ की सब्ज़ी, गट्टे की सब्ज़ी) शामिल हैं। यह शहर अपने शुष्क क्षेत्र के कारण सूखे व्यंजनों और छाछ जैसे स्थानीय पेय पदार्थों के लिए भी जाना जाता है, जहाँ हर चीज़ में मक्खन का भरपूर उपयोग होता है।
क्यों है यह कुलिनरी डेस्टिनेशन?
- अद्वितीय स्वाद: यहाँ के व्यंजनों में मीठा, खट्टा, तीखा और नमकीन स्वादों का अनूठा संतुलन होता है।
- स्थानीयता: यह शहर अपनी स्थानीय सामग्री और परंपराओं के साथ भोजन बनाता है, जैसे छाछ और मक्खन का भरपूर उपयोग।
- शाही विरासत: नरेंद्र भवन और लक्ष्मी निवास पैलेस जैसे हेरिटेज होटलों में महाराजाओं के खान-पान का अनुभव मिलता है।
क्या है Pacific Area Travel Writers Association
(PATWA) एक गैर-लाभकारी, गैर-सरकारी, पेशेवर अंतर्राष्ट्रीय मीडिया संगठन है जो दुनिया भर में पर्यटन, आतिथ्य और यात्रा सेवाओं में उत्कृष्टता का समर्थन और मान्यता देता है। ये पुरस्कार पर्यटन, विमानन और आतिथ्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सरकारों और कंपनियों को दिए जाते हैं।

