परिवार ओसिया माता के दर्शन करने गए, पीछे से चोर घूस गए, जेवरात चोरी 
Bikaner News

परिवार ओसिया माता के दर्शन करने गए, पीछे से चोर घूस गए, जेवरात चोरी 

Dec 8, 2025
बीकानेर. बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में बंद मकान में चोरी का मामला सामने आया है। मकान के मालिक मंदिर के दर्शन के लिए गए थे, पीछे से तीन जने जेवरात व नगदी चुरा कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार पन्नालाल दुग्गड़ के घर में चोरी हुई है। परिवार के सभी सदस्य ओसियां माता के दर्शन करने गया था. ऐसे में मकान बंद था. जानकारी के अनुसार गंगाशहर में मकान को निशाना बनाया है. ऐसे में अब पुलिस ने चोरों की तलाश में कई जगह  दबिश दी।