जेएनवीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम व एमडी के साथ युवक गिरफ्तार
Bikaner News

जेएनवीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम व एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

Jan 13, 2026

बीकानेर। नशे के कारोबार पर लगाम कसते हुए जेएनवीसी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जेएनवीसी पुलिस ने 51.30 ग्राम अफीम व 5.27 ग्राम एमडी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक भी जब्त की है।

 

 

थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी को दबोचा, जो बरसिंहसर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के नशा तस्करी से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है, जिसको लेकर पुलिस गहन अनुसंधान में जुटी है।
इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक लक्ष्मण राठौड़ एवं हेड कांस्टेबल प्रफुल यादव की अहम भूमिका रही।