विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

बीकानेर. नोखा क्षेत्र के रोड़ा गांव के प्रहलादपुरा में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अर्चना पत्नी सुभाष विश्नोई (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्चना ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

