अवैध देशी पिस्टल सहित युवक गिरफ्तार, पुलिस गश्त के दौरान हुई कार्रवाई
Bikaner News

अवैध देशी पिस्टल सहित युवक गिरफ्तार, पुलिस गश्त के दौरान हुई कार्रवाई

Mar 15, 2026

बीकानेर. छत्तरगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम आरडी 585 की पुलिया के पास पहुंची, जहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई।

 

 

पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनील जाट के रूप में की है। अवैध हथियार मिलने पर पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।