विद्युत पोल गिरने से युवक की मौत, गांव में छाया शोक

बीकानेर. पांचू क्षेत्र के धरनोक गांव में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी भगवान राम की उस समय मौत हो गई, जब अचानक एक विद्युत पोल गिरकर उनके ऊपर आ गिरा।
बताया जा रहा है कि घटना के समय भगवान राम मौके पर ही मौजूद थे, तभी अचानक पोल गिरने से वे उसके नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। बाद में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में जर्जर विद्युत पोलों की जांच कर समय रहते उन्हें ठीक करने की मांग की है

