नोखा का वीर सपूत बीएसएफ जवान नरेंद्र डूडी हुआ शहीद, क्षेत्र में शोक की लहर
बीकानेर. नोखा क्षेत्र के साधुना गांव के निवासी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नरेंद्र डूडी के शहीद होने की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्र डूडी देश की सेवा करते हुए ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। जैसे ही शहादत की सूचना गांव और आसपास के क्षेत्र में पहुंची, हर आंख नम हो गई और लोगों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।
शहीद नरेंद्र डूडी का संबंध साधुना गांव से था, जहां उनके परिवार और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। गांव में लोगों का तांता लग गया है, जो शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने शहीद को नमन करते हुए उनकी वीरता और देशभक्ति को सलाम किया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी शोक व्यक्त किया।
शहीद के अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

