अंबेडकर जयंती पर सेवा भारती व एनएमओ का स्वास्थ्य शिविर, 70 मरीजों की जांच व निशुल्क दवा वितरण
बीकानेर। भारत रत्न पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में शहर में सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में वाल्मीकि बस्ती, बंगला नगर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में करीब 70 मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली।
चिकित्सा सेवाओं में एनएमओ की ओर से डॉ. विक्रम ने अपनी सेवाएं दीं, वहीं एमबीबीएस के विद्यार्थी यशवर्धन और महेंद्र बिश्नोई ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए मरीजों की जांच व परामर्श में योगदान दिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आकाश, घनश्याम लोहिया, अनिल सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता घीसू सिंह, राधेश्याम, ठाकुर दास, गणेश, प्रभु (उपाध्यक्ष), रवि और पुरखाराम ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। सेवा भारती के सावर मोदी का भी विशेष योगदान रहा।
स्थानीय निवासियों ने भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए भवन, बैठने के लिए टेबल-कुर्सी और जलपान की व्यवस्था करवाई।

