बीकानेर के विकास शर्मा ने पुष्कर में बढ़ाया शहर का मान, वेडिंग इंडस्ट्री बिजनेस मीट में सम्मानित
बीकानेर. इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में बीकानेर का नाम रोशन करने वाले परफेक्ट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास शर्मा को पुष्कर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘वीवा वेडिंग इंडस्ट्री बिजनेस मीट-2026’ में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
9 अगस्त को पुष्कर के प्रसिद्ध Bamboo Saa Mulberry Resort में आयोजित इस बिजनेस मीट में राजस्थान की करीब 160 इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य के इवेंट इंडस्ट्री संगठन ‘वीवा वेडिंग इंडस्ट्री’ की ओर से किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाना, आपसी जुड़ाव और सहयोग को बढ़ावा देना तथा नई व्यावसायिक संभावनाओं और उपलब्धियों को साझा करना था।
बिजनेस मीट में राज्यभर से आए इंडस्ट्री लीडर्स, वेन्यू पार्टनर्स, वेडिंग प्लानर्स, फोटोग्राफर्स, डेकोरेटर्स, मेकअप आर्टिस्ट, हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स सहित विभिन्न श्रेणियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने रचनात्मक कार्यों, अनुभवों और उपलब्धियों को साझा किया।
बीकानेर से शामिल एकमात्र इवेंट कंपनी परफेक्ट इवेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास शर्मा ने भी मंच पर अपने क्रिएटिव आइडिया और उपलब्धियां साझा कीं। इवेंट इंडस्ट्री में उनके कार्यों और रोजगार सृजन में योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
आयोजकों के अनुसार, एक बड़े इवेंट से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों लोगों को रोजगार और काम के अवसर मिलते हैं। अलग-अलग सेगमेंट में इवेंट आयोजित करने और स्थानीय स्तर पर इवेंट इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए परफेक्ट इवेंट की सराहना की गई।
कोरियोग्राफर और अभिनेता भी हैं विकास शर्मा
विकास शर्मा बीकानेर के जाने-माने कोरियोग्राफर और अभिनेता भी हैं। वे कई वीडियो एल्बम, शॉर्ट फिल्म, एड फिल्म और थिएटर प्रोजेक्ट्स में राष्ट्रीय स्तर पर काम कर चुके हैं।
उनकी प्लानिंग में कई प्रीमियम वेडिंग, कॉर्पोरेट इवेंट, स्कूल-कॉलेज के वार्षिक समारोह, कार्निवल और म्यूजिकल शो राजस्थान के लगभग सभी जिलों के अलावा राज्य से बाहर भी आयोजित हो चुके हैं।
इस उपलब्धि पर परफेक्ट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के फाउंडर एवं बीकानेर के पहले रेडियो जॉकी RJ रोहित, मनीष शर्मा, मनीष अग्रवाल, प्रतीक शर्मा, पंकज पारीक, संदीप सेवग और पुनीत शर्मा सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

