राज्य स्तरीय एमटीबी साइक्लिंग में बीकानेर बना चैंपियन, हनुमानगढ़ उपविजेता
Bikaner News

राज्य स्तरीय एमटीबी साइक्लिंग में बीकानेर बना चैंपियन, हनुमानगढ़ उपविजेता

Aug 23, 2026

 

बीकानेर। राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को 23वीं राज्य स्तरीय एमटीबी साइक्लिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। ओवरब्रिज के पास बने ट्रैक पर आयोजित प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 अंकों के साथ विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, हनुमानगढ़ की टीम 13 अंकों के साथ उपविजेता रही और बाड़मेर ने 10 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

 

 

प्रतियोगिता सुबह 7:30 बजे शुरू हुई। राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मदनलाल ने प्रथम समूह के खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।

 

 

 

प्रतियोगिता के समापन पर एसोसिएशन के आजीवन अध्यक्ष शैलेष पेड़ीवाल और उपाध्यक्ष मोहित बैद ने विभिन्न आयु वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन सुखीजा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग करने वाले पुलिस एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार जताया।

 

 

 

आयोजन सचिव केजीएस खत्री ने बताया कि रविवार को गेमनापीर रोड पर राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्ग में जीत के लिए दमखम दिखाएंगे।