भगत सिंह जयंती पर नशा मुक्ति का संदेश, चित्रों और स्लोगन से युवाओं को किया जागरूक
Bikaner News

भगत सिंह जयंती पर नशा मुक्ति का संदेश, चित्रों और स्लोगन से युवाओं को किया जागरूक

Sep 28, 2026

 

बीकानेर. लोकनायक शहीद भगत सिंह संस्थान की ओर से सोमवार को भगत सिंह जयंती के उपलक्ष्य में जवाहर पार्क, जैसलमेर रोड पर ‘नशा मुक्त भारत—एक अभियान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8 से 10 बजे तक चले कार्यक्रम में भगत सिंह के जीवन, विचारों और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

 

 

संस्थान अध्यक्ष राजकुमार राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े वरिष्ठ चित्रकार मुकेश जोशी सांचीहर और डॉ. मोना सरदार डूडी ने भगत सिंह के जीवन पर आधारित चित्र बनाए। इसके साथ ही नशा मुक्ति को लेकर विभिन्न स्लोगन लिखकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

 

 

चित्रकार मुकेश जोशी सांचीहर ने कहा कि जब तक सरकार शराबबंदी नहीं करेगी, तब तक नशा मुक्त भारत का लक्ष्य पूरा करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान राजकुमार गहलोत सहित अनेक लोगों, बच्चों और बुजुर्ग देशभक्तों ने शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं कई युवाओं ने नशा मुक्ति के लिए संकल्प पत्र भी भरा और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

 

 

आयोजकों ने कहा कि भगत सिंह के विचार युवाओं को देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

;