बीकानेर में कल कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति रहेगी आंशिक बाधित
बीकानेर. बीकानेर शहर के कई इलाकों में 30 सितंबर को पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। जलदाय विभाग की ओर से न्यू मास्टर हैडवर्क्स पर स्थापित मोटर पंप की मरम्मत एवं अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा।
जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह बैंस ने बताया कि मोटर पंप की मरम्मत और अनुरक्षण का काम सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। इस दौरान न्यू मास्टर पंपिंग स्टेशन से लाभान्वित शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी।
विभाग के अनुसार नयाशहर जोन, मुरलीधर व्यास नगर, नत्थूसर जोन, लक्ष्मीनाथ जोन, सैटेलाइट जोन, गंगाशहर-भीनासर जोन, मुक्ता प्रसाद नगर, सर्वोदय बस्ती और रामपुरा बस्ती सहित संबंधित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
जलदाय विभाग ने बताया कि यह कार्य शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य होने की संभावना है।

