बीकानेर के धर्मेश दैया ने फिर बढ़ाया शहर का मान, गोलबाल में गोल्ड तो जूडो में जीता कांस्य पदक
Bikaner News Sports

बीकानेर के धर्मेश दैया ने फिर बढ़ाया शहर का मान, गोलबाल में गोल्ड तो जूडो में जीता कांस्य पदक

Oct 10, 2026

बीकानेर. बीकानेर के धर्मेश दैया ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। जोधपुर में 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता एवं प्रथम सीनियर गोलबाल प्रतियोगिता-2026 में धर्मेश ने गोलबाल में स्वर्ण पदक और जूडो में कांस्य पदक हासिल किया।

 

 

प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से दृष्टिबाधित खिलाड़ियों ने भाग लिया। धर्मेश ने अपने प्रदर्शन से दोनों प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

 

 

पहले भी जीत चुके हैं गोल्ड मेडल

धर्मेश दैया इससे पहले भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा साबित कर चुके हैं। उनकी इस नई उपलब्धि से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। लगातार खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर धर्मेश ने अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है।

 

 

कोच और परिवार का जताया आभार

अपनी सफलता पर धर्मेश दैया ने परिवार के सदस्यों और अपने प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कोच गजानंद शर्मा, मंजू देवी गुलगुलिया और नरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन एवं सहयोग को अपनी उपलब्धि में महत्वपूर्ण बताया।

 

 

यह प्रतियोगिता राजस्थान ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा राजस्थान ब्लाइंड एंड पैरा जूडो संघ के तत्वावधान में आयोजित की गई। धर्मेश की उपलब्धि बीकानेर के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।

;