RAS result: किसान के बेटे ने दसवां स्थान हासिल किया, दूसरे चांस में किया टॉप

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त (RAS) परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परिणाम में बीकानेर जिले के कोलायत तहसील का विकास सियाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दसवां स्थान हासिल किया है. ऐसे में अब घर पर बधाई देने वालों का तांता भी लग चुका है.
विकास के परिवार में तीन भाई है जिनमें से एक भाई शिक्षा विभाग में कार्यरत है वहीं अभी विकास भी शिक्षा विभाग में एलडीसी के पद पर कार्यरत है। विकास अभी वर्तमान में रणजीतपुरा की स्कूल में एलडीसी के पद पर कार्यरत है. विकास के पिता तो किसान है वहीं उनकी माता गृहिणी है.
विकास ने इससे पहले भी आरएएस की परीक्षा दे चुके है और उस समय उसके अच्छे नंबर भी आए थे लेकिन किस्मत नहीं होने की वजह से आरएएस नहीं बन सका. इसके बाद 2023 में फिर से आरएएस की परीक्षा दी और अब टॉप किया है. विकास ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है.
विकास अपनी प्राथमिक शिक्षा कोलायत से ही की थी उसके बाद वह जोधपुर आगे की पढ़ाई के लिए चला गया.
विकास को शुरू से ही प्रशासनिक सेवा में जाने की सोच रखी थी. ऐसे में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए रोजाना पांच से छह घंटे की तैयारी करते थे. एलडीसी में सलेक्ट होने के बाद भी वह आरएएस बनने के लिए रोजाना घंटों तैयारी करता था. स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर बैठकर आरएएस की तैयारी में लग जाता है.
विकास ने बताया कि अगर जुनून और दृढ़संकल्प हो तो हर चुनौतियों का सामना किया जा सकता है.

