करणी माता मंदिर के विकास कार्य के लिए 22 करोड़ रूपए होंगे खर्च, केंद्र सरकार ने बजट मंजूर किया

बीकानेर. राजस्थान के चार धार्मिक पर्यटन स्थलों पर विकास कार्य के लिए केंद्र सरकार ने 180 करोड़ का बजट मंजूर किया है। यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने संसद के शीतकालीन सत्र में दी। वे उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत की ओर से पूछे गए सवाल पर जवाब दे रहे थे।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि स्थायी पर्यटन स्थल विकसित करने को स्वदेश दर्शन योजना को स्वदेश दर्शन 2.0 नाम दिया है। इसमें 2208.27 करोड़ की 53 परियोजना और सीबीडीडी के तहत 648.11 करोड़ की 36 परियोजना मंजूर की है
1. बूंदी में केशोरायपाटन में आध्यात्मिक अनुभव के लिए 21 करोड 65 लाख
2. खाटूश्यामजी मंदिर विकास के लिए 87 करोड़ 87 लाख
3. बीकानेर में करणीमाता मंदिर विकास कार्य के लिए 22 करोड़ 58 लाख
4. भीलवाड़ा में मालासेरी डूंगरी के विकास कार्य के लिए 48 करोड़ 43 लाख
2. खाटूश्यामजी मंदिर विकास के लिए 87 करोड़ 87 लाख
3. बीकानेर में करणीमाता मंदिर विकास कार्य के लिए 22 करोड़ 58 लाख
4. भीलवाड़ा में मालासेरी डूंगरी के विकास कार्य के लिए 48 करोड़ 43 लाख

