ढाणी में लगी आग, दो झोपड़े जलकर हुए राख
बीकानेर. नोखा के बंदड़ा गांव में मंगलवार को आग लग गई. जिससे दो झोपड़े जलकर राख हो गए. हालांकि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. ऐसे में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. ग्रामीणों ने आग की सूचना पुलिस को दी. आग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फायर फाइटर को बुलाया. काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया.
जानकारी के अनुसार किसना राम पुत्र रूपाराम मेघवाल की ढाणी में अचानक आग लग गई. हालांकि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है. ऐसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है और कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ है.

