बीकानेर में वर्ष 2026 के दो स्थानीय अवकाश घोषित, जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
बीकानेर. आमजन और सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि ने वर्ष 2026 के लिए जिले में दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 में 25 जून 2026 (गुरुवार) को निर्जला एकादशी तथा 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर बीकानेर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
इन दोनों अवसरों पर जिले में संचालित समस्त सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान एवं संबंधित विभाग बंद रहेंगे। स्थानीय अवकाश की घोषणा से कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन को भी धार्मिक पर्व मनाने और पारिवारिक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
प्रशासन की ओर से जारी इस आदेश के बाद वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है, जिससे सरकारी विभागों और शिक्षण संस्थानों की कार्य योजना तय करने में सुविधा मिलेगी.

