पुलिस ने घर में दबिश दी, भारी मात्रा में अवैध पोस्त जब्त, कीमत करीब 10 लाख रुपए 
Bikaner News

पुलिस ने घर में दबिश दी, भारी मात्रा में अवैध पोस्त जब्त, कीमत करीब 10 लाख रुपए 

Jan 6, 2026
बीकानेर. जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत बीकानेर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।
एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई प्रभावी कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पोस्त जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
सूचना के आधार पर डीएसटी टीम ने एक घर में दबिश दी, जहां से अवैध रूप से संग्रहित पोस्त बरामद किया गया। मौके से आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के कुशल निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती सिंह राठौड़ की सशक्त अगुवाई में यह कार्रवाई हुई है।