खाजूवाला बॉर्डर पर 20 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद, ड्रोन से गिराए जाने का अंदेशा
Bikaner News

खाजूवाला बॉर्डर पर 20 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद, ड्रोन से गिराए जाने का अंदेशा

Feb 11, 2026
बीकानेर. अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र के पास रेगिस्तान में करीब 2 किलो अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई है। सीमा सुरक्षा बल और खाजूवाला पुलिस की संयुक्त सर्च कार्रवाई के दौरान यह बड़ी सफलता हाथ लगी।
जानकारी के अनुसार हेरोइन को पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में ड्रॉप किए जाने का अनुमान है। बरामद 2 किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कार्यवाहक थानाधिकारी हरपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह खेप खाजूवाला क्षेत्र के 1BM-14BD के पास रेगिस्तानी इलाके में मिली। सूचना के आधार पर बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें यह मादक पदार्थ बरामद हुआ।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र में पहले भी पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ और अन्य संदिग्ध सामग्री गिराने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।