आगाज – एक बदलाव का नाम: 23 मार्च को लगेगा रक्तदान शिविर
बीकानेर. शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की पावन स्मृति में टीम आगाज – एक बदलाव का नाम द्वारा 23 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर गंगाशहर नई लाइन स्थित अरुणोदय विद्या मंदिर में आयोजित होगा।
इस संबंध में जानकारी देने के लिए अरुणोदय विद्या मंदिर परिसर में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। आयोजन मंडल के संयोजक गोविन्द सारस्वत जीजीवाला ने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान के लिए अपनी सहमति दी है।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों में देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जागृत करना है।
टीम आगाज समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करती रहती है और इस वर्ष रक्तदान को विशेष अभियान के रूप में लिया गया है। शिविर के माध्यम से कम से कम 300 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रेसवार्ता के दौरान ‘आगाज – एक बदलाव का नाम’ अभियान के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर रामचन्द्र आचार्य, अभिषेक आचार्य, विकास शर्मा, बुलाकी गिरी, श्याम निर्मोही, जसकरण मारु और मुकुल गहलोत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

