उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान समारोह में 13 महिलाएं होंगी सम्मानित
Bikaner News

उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान समारोह में 13 महिलाएं होंगी सम्मानित

May 8, 2026

 

बीकानेर। लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन की ओर से 10 मई रविवार को होटल राजमहल में स्व. उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 13 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

 

 

 

कार्यक्रम संयोजक शशांक सक्सेना ने बताया कि समारोह का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान को सम्मान देना है।

 

क्लब के उमाशंकर आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में चन्द्रकांता सोनी, प्रभा बिस्सा, कंचन जोशी, रागिनी सक्सेना, मंजू राजपुरोहित, डॉ. ज्योति वधवा, कामिनी भोजक, कमलिनी मिश्रा, विजयश्री शर्मा, कृष्णा मलिक, कमलेश शेखावत, मंजू गुलगुलिया तथा अलका चौधरी को स्व. उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

 

 

क्लब अध्यक्ष सुरेश चन्द्र ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनुराधा सक्सेना करेंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्वतारोही डॉ. सुषमा बिस्सा मौजूद रहेंगी। समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, महिला प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल