महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना ‘कोहिनूर लेडीज कलेक्शन’, बीकानेर में हुआ भव्य शुभारंभ
बीकानेर. बीकानेर के शिवबाड़ी चौराहा स्थित सिंथेसिस कोचिंग के पास महिलाओं के श्रृंगार और फैशन से जुड़ी सामग्री के नए सेंटर “कोहिनूर लेडीज कलेक्शन” का गुरुवार को भव्य शुभारंभ किया गया। आर्टिफिशियल ज्वैलरी, फैंसी आइटम, राजपूती चूड़ा-बैंगल्स, दुल्हन सेट सहित महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ी सभी सामग्री एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाने वाले इस सेंटर का उद्घाटन भाजपा नेताओं और अतिथियों की मौजूदगी में हुआ।
कार्यक्रम में सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, मनीष सोनी तथा कॉमेडियन सांवरिया विशेष रूप से मौजूद रहे। शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने प्रोपराइटर दिव्या मारु के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।
शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं और व्यवसाय के क्षेत्र में भी उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि “कोहिनूर लेडीज कलेक्शन” निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनेगा और अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगा।
वहीं देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि महिला उद्यमिता देश के आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए ऐसे आधुनिक कलेक्शन सेंटर की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे “कोहिनूर लेडीज कलेक्शन” पूरा करेगा।
अंत में प्रोपराइटर दिव्या मारु एवं प्रिंस सैन ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। शुभारंभ समारोह के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे

