राजस्थान में तबादलों का दौर तेज, 13 अगस्त से पहले IAS-IPS और RAS-RPS की और सूचियां आने की चर्चा
Bikaner News

राजस्थान में तबादलों का दौर तेज, 13 अगस्त से पहले IAS-IPS और RAS-RPS की और सूचियां आने की चर्चा

Aug 11, 2026

बीकानेर. राजस्थान में तबादलों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को 183 RAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने के बाद अब विभिन्न विभागों में बड़े स्तर पर तबादलों की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

 

 

 

जानकारी के अनुसार 13 अगस्त से पहले IAS, IPS, RAS और RPS अधिकारियों की अन्य तबादला सूचियां भी जारी हो सकती हैं। माना जा रहा है कि आगामी चुनावी प्रक्रिया को देखते हुए आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार प्रशासनिक स्तर पर तबादलों को अंतिम रूप दे सकती है।

 

 

 

 

183 RAS अधिकारियों के तबादलों के बाद अब प्रशासनिक और पुलिस महकमे में भी बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, IAS और IPS सहित अन्य अधिकारियों की सूची को लेकर आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।