लहरिया थीम पर सजा सावन महोत्सव, महिलाओं ने गीत-संगीत और प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा
Bikaner News

लहरिया थीम पर सजा सावन महोत्सव, महिलाओं ने गीत-संगीत और प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

Aug 14, 2026

 

बीकानेर. सावन के अवसर पर अग्रवाल सखी ग्रुप संस्था की ओर से महिलाओं के लिए सावन महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। नोखा रोड स्थित रूपजी रेस्टोरेंट परिसर में शाम 4 से 8 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने लहरिया थीम पर सज-धजकर हिस्सा लिया। गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी।

 

 

 

कार्यक्रम संचालक सुनीता पित्ती ने बताया कि सावन महोत्सव में म्यूजिकल चेयर, हौजी, क्विज, वॉक, बैलून गेम, ग्रुप गेम और मिस तीज क्वीन सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और गीत-संगीत व नृत्य का आनंद लिया। विजेताओं को गोल्ड और सिल्वर के प्राइज सहित अनेक पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान फिटनेस योगा स्टूडियो की संचालिका पिंकी जैन ने महिलाओं को रोजमर्रा के कामकाज के साथ स्वस्थ रहने के तरीकों और योग के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

 

 

सावन महोत्सव को सफल बनाने में अग्रवाल सखी ग्रुप की सुनीता पित्ती, यशोदा अग्रवाल, पिंकी जैन, पूजा अग्रवाल, संजू अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, हंसा बंसल, मधु पित्ती और चारु अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।