बीकानेर में पंचायतीराज चुनाव को लेकर RLP की बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा
Bikaner News Politics

बीकानेर में पंचायतीराज चुनाव को लेकर RLP की बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा

Sep 28, 2026

बीकानेर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की ओर से बीकानेर जिला पार्टी कार्यालय में आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठन की सक्रियता और आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

 

 

पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर जारी जानकारी के अनुसार, बैठक में पार्टी परिवार के साथियों ने आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की एकजुटता और चुनावी तैयारियों को लेकर उत्साह पर भी जोर दिया गया।

 

 

RLP की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में बीकानेर में आगामी पंचायतीराज चुनाव में पार्टी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का दावा किया गया है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

;