ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे पर पुलिस का प्रहार, 52 ग्राम एमडी के साथ दो गिरफ्तार
Bikaner News

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे पर पुलिस का प्रहार, 52 ग्राम एमडी के साथ दो गिरफ्तार

Sep 30, 2026

 

बीकानेर. जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 ग्राम एमडी बरामद की है।

 

नाल थाना क्षेत्र में देर रात हुई इस कार्रवाई में DST और नाल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से नशीले पदार्थ की सप्लाई और इससे जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

 

 

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई SP मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। कार्रवाई के दौरान पवन सिंघानिया और नितेश पुरोहित को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से 52 ग्राम एमडी बरामद होने की बात सामने आई है।

;