राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बीकानेर के पाँच खिलाड़ी चयनित
Bikaner News

राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बीकानेर के पाँच खिलाड़ी चयनित

Mar 15, 2026

 

बीकानेर। हरियाणा के लोहारु में 15 मार्च 2026 से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (मास्टर वर्ग) में बीकानेर के पाँच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

चयनित खिलाड़ियों में गिरिराज व्यास, नेशनल गोल्ड मेडल विजेता महेश चंद्र महात्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हंसराज किराडू, एशिया मेडलिस्ट लिफ्टर विक्रम सिंह चौहान तथा बीकानेर के प्रथम राष्ट्रीय पदक विजेता विक्रम बिस्सा शामिल हैं। खिलाड़ियों के चयन से शहर के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

 

टाइगर जिम की खेलो इंडिया अस्मिता मेडल विजेता तनुष्का चौहान ने बताया कि बीकानेर के इन खिलाड़ियों ने वर्षों की मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। उनसे उम्मीद है कि वे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और शहर का नाम रोशन करेंगे।

 

इस अवसर पर प्रिंस जिम के सुशील व्यास, सुनील व्यास तथा स्पार्टा जिम के टेकचंद गहलोत ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।