बीकानेर वेलनेस सेंटर में एक्यूप्रेशर सत्र आयोजित, प्राकृतिक चिकित्सा से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
Bikaner News

बीकानेर वेलनेस सेंटर में एक्यूप्रेशर सत्र आयोजित, प्राकृतिक चिकित्सा से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

May 14, 2026

 

बीकानेर. शहर के बीकानेर वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष एक्यूप्रेशर सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के अनुभवी विशेषज्ञों की टीम ने प्रतिभागियों को प्राकृतिक उपचार पद्धतियों, स्वास्थ्यवर्धक आहार और रोग निवारण के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

 

 

जय भगवान एक्यूप्रेशर सर्विस की ओर से आयोजित इस सत्र में डॉ. दिलीप, डॉ. उदय और डॉ. निर्मला की विशेषज्ञ टीम ने बताया कि एक्यूपंक्चर और एक्यूप्रेशर शरीर की ऊर्जा प्रणाली को संतुलित कर अनेक शारीरिक और मानसिक समस्याओं में लाभ पहुंचाने वाली प्रभावी चिकित्सा पद्धतियां हैं।

 

 

विशेषज्ञों ने दर्द प्रबंधन, तनाव मुक्ति, मर्म चिकित्सा, अनिद्रा, माइग्रेन, सर्वाइकल, कमर दर्द तथा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों में इन उपचार पद्धतियों की उपयोगिता के बारे में व्यावहारिक जानकारी साझा की। प्रतिभागियों ने भी उपचार तकनीकों को करीब से समझा और स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

 

 

कार्यक्रम में बीकानेर वेलनेस सेंटर के निदेशक अनिल जुनेजा, डॉ. वत्सला गुप्ता, आकांक्षा माथुर, डॉ. पूनम मिड्डा, अमन सिंह राजपुरोहित, साक्षी उपाध्याय, भंवर जी, साहिल, रिद्धि, मोनिका सहित सेंटर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

 

इस दौरान योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े प्रशिक्षुओं, स्वास्थ्य जागरूक नागरिकों और सेंटर के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निदेशक अनिल जुनेजा ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना बेहद जरूरी हो गया है तथा ऐसे सत्र लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

 

कार्यक्रम के अंत में बीकानेर वेलनेस सेंटर की ओर से सभी विशेषज्ञों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भविष्य में भी योग, प्राकृतिक चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया गया।