भूखंड के लिए एकजुट हुए बीकानेर के पत्रकार, वंचितों का डाटा जुटाकर सरकार को भेजेंगे

बीकानेर. रियायती दर पर भूखंड आवंटन से वंचित पत्रकारों का डाटा संकलित कर सरकार को सौंपने के अभियान का बीकानेर में आगाज हुआ। सर्किट हाउस के सामने गांधी पार्क में बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्रित हुए और पात्र पत्रकारों को उनका हक दिलाने को लेकर चर्चा की।
बैठक में ‘रियायती दर पर भूखंड आवंटन योजना-2002’ की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार भवानी जोशी ने कहा कि किसी भी पात्र पत्रकार को भूखंड से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। दस्तावेजों में कमी होने पर उसकी पूर्ति करवाने में भी सहयोग किया जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार नीरज जोशी ने कहा कि पत्रकारों और सभी संगठनों को ऐसे अभियान में आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि वंचित पत्रकारों का सही डाटा तैयार हो सके और उसके आधार पर सरकार उचित निर्णय ले सके।
जार के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू ने कहा कि जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) इस अभियान को गति देगा। अभियान को राजस्थान के सभी जिलों तक ले जाया जाएगा और पात्र पत्रकारों को भूखंड आवंटित करवाने तक इसे जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मांग नहीं मानी तो धरना-प्रदर्शन जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।
जार के जिलाध्यक्ष प्रमोद आचार्य ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पत्रकारों को एकजुटता बनाए रखनी होगी।
बैठक के दौरान भूखंड से वंचित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने आवेदन फॉर्म भरकर जमा करवाए। इस दौरान वंचित पत्रकारों की समस्याओं और दस्तावेजों से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की गई।
ये पत्रकार रहे मौजूद: श्याम मारू, भवानी जोशी, प्रमोद आचार्य, नीरज जोशी, रमजान मुगल, राजेश ओझा, मुकेश पूनिया, नौशाद अली, सुमित बिश्नोई, गोरधन सोनी, साहिल पठान, मुदिता पोपली, मुकेश पुरोहित, कौशलैस गोस्वामी, शंकर लाल शर्मा, आर.डी. भाटी, ऊषा जोशी, आर.सी. सिरोही, मोहन कड़ेला, गिरीराज भादाणी, जितेन्द्र नांगल, गिरीराज हर्ष, रामस्वरूप भाटी, अरविंद स्वामी, निखिल स्वामी, दिनेश जोशी, द्वारका प्रसाद सोनी, दाऊलाल, खिराजाराम सियाग, विनोद व्यास, केके आहूजा और सरजीत सिंह।

