दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, 8-10 बदमाशों ने लाठी-रॉड से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद वारदात
Bikaner News

दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, 8-10 बदमाशों ने लाठी-रॉड से बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद वारदात

Aug 14, 2026

 

बीकानेर. गंगाशहर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। कोचर सर्किल स्थित पेट्रोल पंप के पास 8 से 10 बदमाशों ने युवक को घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। हमले की पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

चौपड़ा बाड़ी निवासी परमेश्वर सोनी ने घटना को लेकर गंगाशहर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि उसकी बहन के ससुराल पक्ष से जुड़े लोगों ने अपने 8 से 10 अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया।

 

 

 

 

परमेश्वर सोनी के मुताबिक, रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर, आंख और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

 

 

 

 

हमले के दौरान आरोपी युवक को लगातार पीटते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना देखी, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी रही

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घायल परमेश्वर सोनी का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।