रानी बाजार चिकित्सा संकुल में हर घर तिरंगा अभियान, आमजन और बच्चों को बांटे तिरंगे

बीकानेर. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रानी बाजार चिकित्सा संकुल परिसर में तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा संकुल के समस्त स्टाफ एवं समिति सदस्यों ने सहभागिता निभाई।
इस दौरान आमजन और बच्चों को तिरंगे वितरित किए गए और उन्हें राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन समिति प्रबंधक राजीव शर्मा, व्यवस्थापक दिनेश वत्स एवं पूनम गहलोत के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों एवं समिति पदाधिकारियों ने आमजन से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की।

