वीएमओयू की MSc गणित की परीक्षा स्थगित, बाकी परीक्षाएं तय समय पर होंगी
बीकानेर. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू), कोटा ने गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को होने वाली MSc गणित की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है।
परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सुबह 9 से दोपहर 12 बजे की पारी में प्रस्तावित MAMT-09/MSCMT-09/MAT-103 प्रश्नपत्र की परीक्षा स्थगित की गई है। परीक्षा की नई तारीख विश्वविद्यालय की ओर से अलग से घोषित की जाएगी।
इसी सुबह की पारी में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के BLIS-08 प्रश्नपत्र की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। वहीं, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाली HBK-02 प्रश्नपत्र की परीक्षा भी यथावत रहेगी। विद्यार्थियों को केवल MSc गणित के संबंधित प्रश्नपत्र की परीक्षा स्थगित होने की सूचना दी गई है।

