सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में मनाया बसंत पंचमी उत्सव
Bikaner News Dharm Karam

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में मनाया बसंत पंचमी उत्सव

Jan 24, 2026
बीकानेर. सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की और माँ सरस्वती से सभी के जीवन में ज्ञान, बुद्धि और सृजनशीलता का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बसंत पंचमी न केवल वसंत ऋतु का आगमन दर्शाती है, बल्कि विद्या और कला की देवी की उपासना का भी विशेष दिन है। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई में लगन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस दौरान अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. एन.एल महावर, डॉ. रेखा आचार्य,  डॉ. जितेंद्र आचार्य, डॉ. जगदीशचंद्र कुकणा, डॉ. सचिन बांठिया, डॉ. विवेक सामोर, डॉ. रेणु सेठिया, डॉ. गरिमा विजय, डॉ. प्रवीण प्रजापत, पवन कस्वां, नवरतन श्रीमाली, रामदेव सोलंकी,  विनय गोस्वामी, फ़िदा हुसैन, राहुल टाक, रविंद्र बिश्नोई, हेतराम जाखड, सावन शर्मा, आशुतोष टाक एवं गिरीश थानवी सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे