स्लीपर बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, ट्रक चालक की मौत और पांच यात्री हुए घायल, सेना के जवान कर रहे रेस्क्यू
Bikaner News

स्लीपर बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, ट्रक चालक की मौत और पांच यात्री हुए घायल, सेना के जवान कर रहे रेस्क्यू

Jan 28, 2026
बीकानेर. महाजन क्षेत्र में अरजनसर से राजियासर के बीच नेशनल हाईवे-62 पर स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार चार-पांच यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
हादसे की जानकारी मिलते ही राजियासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर मौजूद सेना के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और बस में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस द्वारा मृतक ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों को लेकर जांच जारी है।