अवैध मादक पदार्थ पर पुलिस की कार्रवाई, एमडी सहित युवक गिरफ्तार
Bikaner News

अवैध मादक पदार्थ पर पुलिस की कार्रवाई, एमडी सहित युवक गिरफ्तार

Mar 21, 2026

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोखा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को एमडी (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया है।

 

 

जानकारी के अनुसार पुलिस गश्त के दौरान जोरावरपुरा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 31.94 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।