केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का उद्घाटन
Bikaner News Business

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का उद्घाटन

May 8, 2026

 

बीकानेर। रानी बाजार स्थित अत्याधुनिक डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उद्घाटन किया। अस्पताल का उद्देश्य बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उन्नत एवं व्यापक नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना है।

 

 

उद्घाटन समारोह में अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अमर अग्रवाल, निदेशक डॉ. अथिया अग्रवाल, मुख्य परिचालन अधिकारी डॉ. आदिल अग्रवाल और मुख्य व्यवसाय अधिकारी डॉ. अशर अग्रवाल सहित अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, स्टाफ और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

 

 

करीब 6,500 वर्ग फीट में फैले इस अस्पताल को आधुनिक तकनीक और मरीज-केंद्रित सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। यहां लेज़र एवं रोबोटिक मोतियाबिंद सर्जरी, लेसिक एवं रिफ्रैक्टिव सर्जरी, रेटिना एवं विट्रियस सेवाएं, कॉर्निया एवं केराटोकोनस प्रबंधन, ग्लूकोमा उपचार, ऑक्यूलोप्लास्टी और बाल नेत्र चिकित्सा जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

 

 

 

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बीकानेर को राजस्थान में एक महत्वपूर्ण विकास क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है, जहां उन्नत तकनीक आधारित नेत्र चिकित्सा सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता है। यह अस्पताल समूह का राजस्थान में तीसरा केंद्र है। इससे पहले जयपुर के सी-स्कीम और वैशाली नगर में अस्पताल संचालित किए जा चुके हैं।

 

 

 

इस अवसर पर अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच हर समुदाय के विकास और कल्याण के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीकानेर में इस उन्नत नेत्र चिकित्सा केंद्र की शुरुआत से लोगों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिलेगी तथा रोके जा सकने वाले दृष्टिदोषों की रोकथाम में सहायता होगी।

 

 

अस्पताल की ओर से 31 मई 2026 तक नि:शुल्क नेत्र परामर्श सुविधा भी शुरू की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर आंखों की जांच करवा सकें। व्यापक नेत्र जांच के लिए 9594905295 पर पंजीकरण करवाया जा सकता है।

 

 

 

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, सत्यप्रकाश आचार्य, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, संपत पारीक, अशोक प्रजापत, दीपक पारीक और प्रकाश मेघवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।