दंतौर पशु चिकित्सालय को मिला कूलर, जनसहभागिता से बढ़ेगी सुविधा
Bikaner News

दंतौर पशु चिकित्सालय को मिला कूलर, जनसहभागिता से बढ़ेगी सुविधा

May 13, 2026

 

बीकानेर. दंतौर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में भीषण गर्मी के बीच कार्मिकों को राहत देने के उद्देश्य से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के विशेष आमंत्रित सदस्य रामेश्वरलाल बिश्नोई ने बुधवार को जनसहभागिता के तहत कूलर भेंट किया।

 

 

रामेश्वरलाल बिश्नोई ने कहा कि जनसहयोग और सामाजिक भागीदारी से सरकारी संस्थानों में कार्य की गुणवत्ता और सुविधाओं में सुधार संभव होता है। उन्होंने बताया कि समाज के सहयोग से ऐसे कार्य लगातार किए जाने चाहिए, जिससे आमजन और कर्मचारियों दोनों को लाभ मिल सके।

 

 

सामाजिक कार्यकर्ता हरिकिशन सियोल ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका कलानी ने चिकित्सालय में गर्मी से राहत के लिए कूलर की आवश्यकता जताई थी। इस आग्रह पर रामेश्वरलाल बिश्नोई ने तुरंत सहयोग करते हुए कूलर उपलब्ध करवाया।

 

 

डॉ. प्रियंका कलानी ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक सहभागिता के बिना किसी भी व्यवस्था को बेहतर बनाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान इस कूलर से चिकित्सालय में कार्यरत कार्मिकों को राहत मिलेगी और उनकी कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी होगी।