पीबीएम सुधारो जनआंदोलन की संयुक्त समिति ने अधीक्षक से की वार्ता, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर हुई चर्चा
Bikaner News

पीबीएम सुधारो जनआंदोलन की संयुक्त समिति ने अधीक्षक से की वार्ता, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर हुई चर्चा

Jul 8, 2026

बीकानेर. पीबीएम सुधारो जनआंदोलन के तहत 30 जून को हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद गठित संयुक्त समिति ने मंगलवार को पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक से मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

 

 

समिति सदस्यों ने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक सुविधाओं में सुधार करने तथा आमजन को होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान पर जोर दिया। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए गए।

 

 

समिति सदस्यों ने कहा कि पीबीएम अस्पताल संभाग का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, इसलिए यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए। जनआंदोलन का उद्देश्य अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना तथा मरीजों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

 

 

बैठक में समिति सदस्य बिशनाराम सियाग, सत्तु खान, भंवर कुकणा, आनंद सिंह सोढ़, श्रीकृष्ण गोदारा, निरमा मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल एवं कमल मौजूद रहे।