पानी चोरों के हौसले बुलंद, बीकानेर कैनाल पर सप्ताहभर में 3 बार चोरी पकड़ी
Bikaner News

पानी चोरों के हौसले बुलंद, बीकानेर कैनाल पर सप्ताहभर में 3 बार चोरी पकड़ी

Aug 10, 2026

बीकानेर. बीकानेर कैनाल से पानी चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जल संसाधन विभाग की निगरानी और कार्रवाई के बावजूद नहर से अवैध रूप से पानी उठाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, सप्ताहभर के दौरान पंजाब टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में तीन बार पानी चोरी के मामले पकड़े गए हैं। नहरों के निरीक्षण के दौरान लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें अवैध तरीके से नहर से पानी उठाया जा रहा था।

 

 

 

पानी चोरी को रोकने के लिए राजस्थान और पंजाब सिंचाई विभाग की टीमें नहरों पर लगातार निगरानी रख रही हैं। इसके बावजूद पानी चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं और चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

 

 

 

अधिकारियों के अनुसार, पानी की चोरी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए राजस्थान और पंजाब के बीच समन्वय के साथ लगातार पेट्रोलिंग और निरीक्षण की कार्रवाई जारी रखने का निर्णय लिया गया है। नहर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाकर अवैध रूप से पानी उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।