‘विनोद’ की जयंती पर कल सजेगा साहित्य का मंच, ‘विनोद वैभव’ में जुटेंगे साहित्यकार
Bikaner News Dharm Karam

‘विनोद’ की जयंती पर कल सजेगा साहित्य का मंच, ‘विनोद वैभव’ में जुटेंगे साहित्यकार

Aug 10, 2026

 

बीकानेर. हास्य को सहज संवेदना और व्यंग्य को सामाजिक चेतना के रूप में अपनी लेखनी से अभिव्यक्त करने वाले कीर्तिशेष साहित्य मनीषी भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ की जयंती पर मंगलवार को साहित्यिक समारोह ‘विनोद वैभव’ का आयोजन होगा।

 

 

 

सुरभि संस्था की ओर से आयोजित यह विशेष समारोह अजीत फाउंडेशन, बीकानेर में शाम 5 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में साहित्य जगत से जुड़े रचनाकार और साहित्यप्रेमी शामिल होकर ‘विनोद’ के साहित्यिक योगदान, व्यक्तित्व और रचनात्मक अवदान को याद करेंगे।

 

 

 

सुरभि संस्था के साहित्यकार गोविंद जोशी एवं सचिव दिनेश उपाध्याय ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार मधु आचार्य होंगे, जबकि वरिष्ठ कथाकार मालचंद तिवाड़ी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

 

 

 

आयोजकों के अनुसार भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ ने हास्य और व्यंग्य के माध्यम से समाज की विसंगतियों पर सार्थक टिप्पणी की। उनकी रचनाओं में सामाजिक सरोकारों के साथ मानवीय संवेदनाओं की प्रभावी अभिव्यक्ति देखने को मिलती है।

 

 

 

‘विनोद वैभव’ समारोह उनके साहित्यिक योगदान को स्मरण करने के साथ नई पीढ़ी को उनके रचनात्मक संसार से परिचित कराने का भी अवसर बनेगा।