शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कल बीकानेर आएंगे
Bikaner News

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कल बीकानेर आएंगे

Aug 13, 2026

 

बीकानेर. शिक्षा (विद्यालयी एवं संस्कृत) एवं पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर 14 अगस्त को बीकानेर जिले के दौरे पर रहेंगे। मंत्री दिलावर 13 अगस्त की रात 10:20 बजे जयपुर से रेल द्वारा रवाना होंगे और 14 अगस्त सुबह 4:05 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।

 

 

 

अपने बीकानेर दौरे के दौरान मंत्री दिलावर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ वे राजकीय पीबीएम हॉस्पिटल के मेडिसिन विंग में नवनिर्मित मेडिसिन विंग का लोकार्पण करेंगे।

 

 

 

यह मेडिसिन विंग श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई की ओर से निर्मित करवाया गया है। इसके लोकार्पण से पीबीएम अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है।

 

 

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री सहित प्रशासनिक एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

 

 

दौरा पूरा करने के बाद मंत्री मदन दिलावर 14 अगस्त की रात 8 बजे राजकीय वाहन से कोटा के लिए रवाना होंगे।