रेलवे के 48 करोड़ के टेंडर में रिश्वत का खेल, CBI ने दो को रंगे हाथ पकड़ा
Bikaner News

रेलवे के 48 करोड़ के टेंडर में रिश्वत का खेल, CBI ने दो को रंगे हाथ पकड़ा

Aug 14, 2026

बीकानेर. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के मामले में दो रेल कार्मिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर कोलकाता की MRT कंपनी के करीब 48 करोड़ रुपए के टेंडर से जुड़े बिल पास करने की एवज में 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।

 

 

 

CBI की कार्रवाई में सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और राकेश को रिश्वत लेते पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि कंपनी के बिलों के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी

 

 

मामले में कार्मिक नवल किशोर के भी रिश्वत देने पहुंचने की जानकारी सामने आई है। CBI टीम उससे भी पूछताछ कर रही है। कार्रवाई के बाद जांच एजेंसी ने मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

 

 

CBI की कार्रवाई के बाद रेलवे महकमे में भी हड़कंप की स्थिति है। मामले में गिरफ्तार दोनों रेल कार्मिकों से पूछताछ कर रिश्वत की मांग और 48 करोड़ रुपए के टेंडर से जुड़े बिलों की प्रक्रिया की जांच की जा रही है।