शिवम् रेजीडेंसी में बीकानेर प्रेस क्लब का वार्षिक समारोह, रैन डांस में झूमे पत्रकार और परिवार
Bikaner News

शिवम् रेजीडेंसी में बीकानेर प्रेस क्लब का वार्षिक समारोह, रैन डांस में झूमे पत्रकार और परिवार

Aug 17, 2026

 

बीकानेर. बीकानेर प्रेस क्लब (बीपीसी) की ओर से वार्षिक पूल पार्टी समारोह का आयोजन नाल रोड स्थित डइया गांव के शिवम् रेजीडेंसी में किया गया। समारोह में बीकानेर के पत्रकारों ने अपने परिवारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूल पार्टी, रैन डांस और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं के बीच पत्रकारों और उनके परिजनों ने खुशनुमा माहौल में कार्यक्रम का आनंद उठाया।

 

 

 

बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि क्लब के वार्षिक समारोह का उद्देश्य पत्रकारों और उनके परिवारों को एक मंच पर लाने के साथ आपसी मेलजोल और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों की पारिवारिक सहभागिता से सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।

 

 

 

रैन डांस में जमकर झूमे पत्रकार

समारोह का खास आकर्षण रैन डांस रहा। शिवम् रेजीडेंसी के रैन डांस फ्लोर पर पत्रकार और उनके परिवार संगीत की धुनों पर जमकर झूमे। पूल पार्टी के साथ बिंदी प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, कपल डांस और बच्चों के लिए भी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

 

 

 

प्रतियोगिताओं में विजेताओं ने दिखाई प्रतिभा

महिलाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कृष्णा कंवर ने प्रथम स्थान हासिल किया। नंदा भादाणी द्वितीय और उषा कंवर तृतीय स्थान पर रहीं।

 

 

 

बिंदी प्रतियोगिता में उषा ने प्रथम और कृष्णा कंवर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान पर ______ रहीं।

कपल डांस प्रतियोगिता में पवन एवं सुनीता भोजक की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कुशाल एवं कृष्णा की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।

बच्चों की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मानवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर ______ रहे, जबकि हुम्मेद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

 

 

विजेताओं का किया सम्मान

शिवम् रेजीडेंसी के डायरेक्टर मानसिंह नरुका ने समारोह में पहुंचे पत्रकारों और उनके परिवारों का स्वागत किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया।

 

 

 

कार्यक्रम की विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों का संचालन ज्ञान गोस्वामी, आरजे मयूर एवं श्रवण व्यास ने किया। कार्यक्रम के समापन पर बीपीसी महासचिव विशाल स्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया, जबकि कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

 

पूरे आयोजन के दौरान पत्रकारों और उनके परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिला। व्यस्त पत्रकारिता जीवन से अलग इस पारिवारिक आयोजन ने पत्रकारों को एक-दूसरे के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर दिया।