बिजली संकट पर उबाल: पांचू से सैकड़ों ग्रामीण पैदल बीकानेर रवाना, जिला मुख्यालय पर करेंगे अनशन
Bikaner News

बिजली संकट पर उबाल: पांचू से सैकड़ों ग्रामीण पैदल बीकानेर रवाना, जिला मुख्यालय पर करेंगे अनशन

Aug 26, 2026

 

बीकानेर. पांचू क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। पिछले तीन दिनों से 132 केवी जीएसएस पांचू पर धरना-प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार को पैदल बीकानेर के लिए रवाना हो गए।

 

 

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लंबे समय से प्रभावित है। बार-बार शिकायत करने और धरना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली संकट के कारण आमजन के साथ किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

 

समस्या का स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं होने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन को जिला मुख्यालय तक ले जाने का निर्णय लिया है। पांचू से पैदल रवाना हुए ग्रामीण बीकानेर पहुंचकर जिला मुख्यालय पर अनशन और आंदोलन करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक बिजली आपूर्ति संबंधी मांगों का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।