दिव्यांग खिलाड़ियों के टैलेंट शो एवं सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचित
Bikaner News Sports

दिव्यांग खिलाड़ियों के टैलेंट शो एवं सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचित

May 8, 2026

 

बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान के एल.डी. पवार ने एसएमएस दिव्यंग सेवा संस्था पैरा स्पोर्ट्स एवं वी आर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले दिव्यांगजन खिलाड़ियों के टैलेंट शो एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया।

 

 

इस अवसर पर एल.डी. पवार ने संस्था द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांगजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मंच मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित होते हैं।

 

 

संस्था अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि कार्यक्रम में दिव्यांग खिलाड़ी अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा।

 

 

उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें समाज में सम्मानजनक पहचान दिलाना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

 

 

संस्था पदाधिकारियों ने आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।