चार विद्यालयों के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नयाशहर मंडल
Bikaner News

चार विद्यालयों के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नयाशहर मंडल

Aug 13, 2026

बीकानेर. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा नयाशहर मंडल की ओर से 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। चार विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

 

 

 

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बैगानी चौक स्थित श्री भैरवरतन मातृ उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुआ। इसमें श्री भैरवरतन मातृ उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय श्री गोपालदास बजाज उच्च माध्यमिक विद्यालय और गीतांजलि माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए।

 

 

 

यात्रा कोचरों का चौक, सुनारों की गुवाड़, पुरानी जेल रोड, ठंठेरा बाजार, रांगड़ी चौक और कोठारी मोहल्ला होते हुए वापस भैरवरतन स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रभक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा।

 

 

 

यात्रा में नारी शक्ति, युवा कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें तिरंगा अपने घर ले जाकर 15 अगस्त को घर पर लगाने का संदेश दिया गया।

 

 

 

यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शीतल शरबत की व्यवस्था की गई। समापन के बाद विद्यार्थियों, शिक्षकगण, कार्यकर्ताओं और अतिथियों के लिए सात्विक अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

 

 

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का संकल्प है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

 

 

कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश कमेटी सदस्य सत्य प्रकाश आचार्य, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री रमजान अब्बासी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला महामंत्री एवं नयाशहर मंडल प्रभारी श्याम सिंह हाड़ला, जितेंद्र सिंह राजवी, अशोक बोबरवाल, सरिता नाहटा, मुकेश ओझा, रामचंद्र सोनी, किशन चौधरी, महेंद्र बरड़िया, तारा सोनी, दुष्यंत तंवर और मधुसूदन शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 

भाजपा नयाशहर मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा, मंडल महामंत्री लोकेश हेमकार और सुनील जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। हर घर तिरंगा अभियान की मंडल संयोजक अलका हेमकार तथा सह-संयोजक शीतल गोलछा और आरती सोनी ने महिला कार्यकर्ताओं एवं नारी शक्ति की सहभागिता सुनिश्चित की।

 

 

 

इस अवसर पर बसु सिंगी, तीज कुमारी, सुरेंद्र कोचर, जुगल किशोर खड़गावत, खेमचंद सोनी, शिव मेघवाल, त्रिलोचन भारद्वाज, नरेश सोनी, देवेंद्र सोनी, गुलाबचंद सोनी, रामस्वरूप सोनी, धर्मप्रकाश सोनी, योगेश बोथरा, नरेंद्र सोलंकी, विनोद जोशी, अशोक माली, मदन सिंह और धनंजय हेमकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।