खंडहर क्वार्टर में मिली युवक की लाश, इलाके में हड़कंप मचा
Bikaner News

खंडहर क्वार्टर में मिली युवक की लाश, इलाके में हड़कंप मचा

Aug 16, 2026

बीकानेर. शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुराने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के आवासन मंडल के खंडहरनुमा क्वार्टर में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अजय मौर्य पुत्र राम लखन मौर्य, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी मुक्ता प्रसाद के रूप में हुई है। शव के पास कई नशीले पदार्थ भी पड़े नजर आए। ऐसे में पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

 

 

घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान से सोएंब भाई, मो. जुनैद, मो. सत्तार और राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस के हनुमानजी, संजय सहित टीम की जांच और निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया।

 

 

 

अस्पताल में चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।